फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से ग्लोबल मंच तक IISc का जलवा: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग्स 2027 में 254वीं रैंक, दुनिया में टॉप पर कौन?

Wed, 30 Sep 2026 02:02 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने भारत में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए वैश्विक स्तर पर 254वीं रैंक पाई है। भारत के 143 विश्वविद्यालय रैंकिंग में शामिल हैं। एशिया की यूनिवर्सिटीज का प्रदर्शन भी मजबूत रहा, जबकि ऑक्सफोर्ड लगातार 11वें वर्ष शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
THE World University Rankings 2027 में IISc ने 254वीं वैश्विक रैंक हासिल कर भारत में शीर्ष स्थान पाय - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के शीर्ष संस्थान के रूप में जगह बनाई है। IISc को वैश्विक स्तर पर 254वां स्थान मिला है। इस साल की THE रैंकिंग में दुनिया के 118 देशों और क्षेत्रों के कुल 2,297 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। THE के मुताबिक, यह अब तक की सबसे व्यापक रैंकिंग है।

विज्ञापन


भारत लगातार दूसरे वर्ष एशिया में सबसे अधिक विश्वविद्यालयों वाला देश बना हुआ है। इस साल भारत के 143 विश्वविद्यालयों को THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह मिली है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या 15 अधिक है। वहीं, तुर्किये 124 विश्वविद्यालयों के साथ एशिया में दूसरे स्थान पर है। वहां भी पिछले साल के मुकाबले 15 अधिक विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में शामिल हुए हैं।

IISc का स्कोर कितना रहा?

IISc ने 2027 की रैंकिंग में 57.0 का कुल स्कोर हासिल किया। दिए गए मानकों में उसका सबसे मजबूत प्रदर्शन शोध वातावरण के क्षेत्र में रहा, जहां उसे 98.0 अंक मिले। वहीं, शिक्षण के क्षेत्र में IISc का स्कोर 62.1 और शोध गुणवत्ता में 58.6 रहा। ये आंकड़े संस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

दूसरे भारतीय संस्थान कौन रहे?

भारतीय संस्थानों की सूची में IISc के बाद सेविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज रहा, जिसे 326–350 के समूह में रखा गया है। इसका कुल स्कोर 52.3 से 53.3 के बीच रहा। इसके बाद शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज को 451–500 के समूह में जगह मिली है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और केआईआईटी यूनिवर्सिटी दोनों 501–550 के समूह में शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ग्लोबल रैंक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) 254
सावेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज 326–350
शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज 451–500
जामिया मिल्लिया इस्लामिया 501–550
KIIT यूनिवर्सिटी 501–550

 


एशिया की रैंकिंग में क्या बदला?

THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थानों पर एशियाई विश्वविद्यालयों की मौजूदगी बढ़ी है। THE के अनुसार, पहली बार एशिया ने महाद्वीपीय यूरोप को पीछे छोड़ा है। चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी 11वें स्थान पर पहुंच गई है और स्विट्जरलैंड की ईटीएच ज्यूरिख से आगे है। सिंघुआ अब एशिया की सबसे ऊंची रैंक वाली यूनिवर्सिटी है, जबकि पेकिंग यूनिवर्सिटी 13वें स्थान पर है।

टॉप-15 में एशिया के कितने संस्थान हैं?

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) वैश्विक शीर्ष 15 में शामिल हो गई है। इसके साथ पहली बार एशिया की तीन यूनिवर्सिटी दुनिया की शीर्ष 15 यूनिवर्सिटीज में जगह बनाने में सफल रही हैं। इस साल एशिया के 40 विश्वविद्यालय वैश्विक शीर्ष 200 में शामिल हैं, जो पिछले साल से पांच अधिक हैं। मलेशिया भी पहली बार शीर्ष 200 में जगह बनाने में सफल रहा है। जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो 27वें, हांगकांग की यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग 33वें और दक्षिण कोरिया की सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी 56वें स्थान पर है।

दुनिया में नंबर-1 कौन रहा?

वैश्विक स्तर पर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने लगातार 11वें वर्ष पहला स्थान बरकरार रखा है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दूसरे स्थान पर है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज को पांचवां स्थान मिला है।

THE किन आधारों पर रैंकिंग करता है?

THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शोध-प्रधान विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कई प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है। इनमें शिक्षण, शोध वातावरण, शोध गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्योग से जुड़ाव शामिल हैं। 2027 की रैंकिंग में भारत के 143 विश्वविद्यालयों की मौजूदगी और शीर्ष पायदान पर एशियाई संस्थानों की बढ़ती भागीदारी वैश्विक उच्च शिक्षा में एशिया की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है।

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग क्या है और यह कैसे काम करती है?

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ब्रिटेन की लंदन स्थित एक उच्च शिक्षा-केंद्रित संस्था/प्रकाशन है, जो दुनिया के विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन कर विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी करती है। यह खुद कोई विश्वविद्यालय या कॉलेज नहीं है, बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों की तुलना और मूल्यांकन करने वाली रैंकिंग संस्था है। THE विश्वविद्यालयों को मुख्य रूप से शिक्षण, रिसर्च, रिसर्च के साइटेशन, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और इंडस्ट्री से होने वाली आय जैसे मानकों पर परखती है। इन व्यापक क्षेत्रों को कई प्रदर्शन संकेतकों में बांटकर विश्वविद्यालयों के उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है और उसके आधार पर उनकी वैश्विक रैंक तय की जाती है। रैंकिंग का इस्तेमाल छात्र, शिक्षक, शोधकर्ता, विश्वविद्यालय और नीति निर्माता दुनिया के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन को समझने और तुलना करने के लिए करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें