फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड भाषा संस्थान : आईआईएमसी के डीन प्रो गोविंद सिंह यूएलआई के सदस्य मनोनीत

Wed, 02 Jun 2021 03:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तराखंड सरकार ने हिंदी, उर्दू, पंजाबी एवं लोकभाषा के 12 प्रख्यात भाषाविदों एवं साहित्यकारों को इस बोर्ड में नामित किया है।
विज्ञापन
आईआईएमसी के डीन प्रो. गोविंद सिंह - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जन संचार संस्थान के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह को उत्तराखंड भाषा संस्थान (यूएलआई) में सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। इस संस्थान के अध्यक्ष उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हैं। भारतीय जन संचार संस्थान यानी आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर प्रो. गोविंद सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मासूमों को सहारा : कोरोना से अनाथ बच्चों की मदद करेंगी सरकारें, जानिए किस राज्य में क्या-क्या मिलेगा

उत्तराखंड सरकार ने हिंदी, उर्दू, पंजाबी एवं लोकभाषा के 12 प्रख्यात भाषाविदों एवं साहित्यकारों को इस बोर्ड में नामित किया है। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रो. गोविंद सिंह भारतीय भाषाओं की पत्रकारिता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. गोविंद सिंह को उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नियुक्त किए जाने पर पूरा आईआईएमसी परिवार गर्व महसूस कर रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  ISC 12th Board Exam 2021 cancelled: सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रो. गोविंद सिंह देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्राध्यापक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया, टेलीविजन एवं मीडिया शिक्षण का लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। वे अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और हिन्दुस्तान जैसे देश के प्रमुख अखबारों में संपादक की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा प्रो. सिंह जी न्यूज और आज तक न्यूज चैनल के भी संपादक रहे हैं। साथ ही वे उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सीबीएसई 12वीं बोर्ड: संतुष्ट न होने पर दे सकते हैं परीक्षा, ऐसे तैयार होगा अंतिम परिणाम, पढ़िए पूरी खबर  

बता दें कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उत्तराखंड भाषा संस्थान की स्थापना हो रही है। बीते साल 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाषा संस्थान की स्थापना के निर्देश दिए हैं। सरकार ने संस्थान के लिए भूमि खरीदने को  50 लाख रुपये का प्रावधान भी किया था। 

यह भी पढ़ें :  CBSE News: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें