फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT Answer Key 2023: कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 05 Dec 2023 12:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT 2023 Answer Key,Response sheet: आईआईएम लखनऊ ने कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
cat Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAT 2023 Answer Key: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (IIM Lucknow) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। कैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि कैट 2023 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन फॉर्म और रिस्पांस शीट 05 दिसंबर 2023 सुबह11:00 बजे से 08 दिसंबर 2023 शाम 05 बजे तक लाइव रहेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की समीक्षा करने के बाद अगर उन्हें आपत्ति है तो आपत्ति उठाने की विंडो अब लाइव है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

CAT 2023 परीक्षा पैटर्न

कैट 2023 के लिए कुल 3.28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2.88 लाख यानी 88 प्रतिशत ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। कैट परीक्षा की अवधि 120 मिनट थी, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 160 मिनट का समय दिया गया था। कैट 2023 परीक्षा के प्रश्नपत्र तीन खंडों में विभाजित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें