कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी/कैट) 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर 28 नवंबर 2021 को किया जाएगा।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड को अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से डाउनलोड कर पाएंगे। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद कैट 2021 परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जानी है।
रिवाइज्ड परीक्षा पैटर्न के आधार पर इस बार कैट परीक्षा में बहुवैकल्पिक और गैर-विकल्पिक प्रश्न दोनों पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय - सीमा 2 घंटे की होगी। परीक्षा में प्रश्नों के तीन सेक्शन होंगे, इनमें वर्बल एबिलिटी एंड रिडिंग कॉम्प्रीहेंसन, डाटा एंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटिव एप्टीट्यूड के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि बहुवैकल्पिक सवालों क गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी नियम रखा गया है। लिखित सवालों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवारों को एक सेक्शन के सवालों के जवाब देते हुए दूसरे सेक्शन में स्वीच करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
आईआईएम अहमदाबाद कैट 2021 परीक्षाओं का आयोजन प्रबंधन के स्नातकोत्तर (पीजीएम) और प्रबंधन के फेलो प्रोग्राम (एफपीएम) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कर रहा है। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया 4 अगस्त 2021 से लेकर 22 सितंबर 2021 तक की गई थी। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक या फिर नीचे दिए गए आसान निर्देशों द्वारा अपने कैट 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम कैट के आधिकारिक वेबसाइट
iimcat.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे 'Registered Candidate Login' के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, इसमें दिए गए सेक्शन में अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. अपने एडमिट कार्ड और इसपर दिए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें।
6. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।