IIM CAT 2023 Result : भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (IIM Lucknow) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैट एंट्रेस एग्जाम में शामिल उम्मीदवार कैट 2023 स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार कैट के लिए लगभग 3.28 लाख पंजीकृत पात्र उम्मीदवारों में से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। जिनकी कुल उपस्थिति लगभग 88% थी। 2.88 लाख उम्मीदवारों में से 36% महिला उम्मीदवार, 64% पुरुष उम्मीदवार और 05 उम्मीदवार ट्रांसजेंडर श्रेणी से पंजीकृत थे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर जाएं।
अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
अब स्कोर कार्ड तक पहुंचने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सेव कर लें।
इस बार आईआईएम कैट में कुल 14 उम्मीदवार हैं जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 29 अभ्यर्थियों ने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और 29 अन्य उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 99.98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हालाँकि, इन 72 उम्मीदवारों में केवल एक महिला उम्मीदवार है, और बाकी सभी पुरुष उम्मीदवार हैं। यह छठी बार है कि कोई भी महिला उम्मीदवार कैट परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल नहीं हुई है।