फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFT Final Answer Key: आईआईएफटी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

Tue, 08 Feb 2022 11:27 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIFT Final Answer Key: एनटीए ने आईआईएफटी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को परिणाम के एक हफ्ते बाद जारी किया है। बीते हफ्ते 1 फरवरी, 2022 को एनटीए ने आईआईएफटी परीक्षा के परिणाम को भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन
IIFT Final Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIFT Final Answer Key: लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजंसी  (एनटीए) ने आईआईएफटी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


IIFT Final Answer Key: बीते हफ्ते परिणाम हुए थे जारी
एनटीए ने आईआईएफटी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को परिणाम के एक हफ्ते बाद जारी किया है। बीते हफ्ते 1 फरवरी, 2022 को एनटीए ने आईआईएफटी परीक्षा के परिणाम को भी जारी कर दिया था। एनटीए की ओर से जारी किए गए अंतिम उत्तर कुंजी में प्रश्न संख्या, प्रश्न आईडी और प्रश्नों के सही उत्तर को दिया है। खबरों के अनुसार उत्तर कुंजी में मात्रात्मक एप्टिट्यूड सेक्शन के तीन प्रश्नों को हटाया गया है। इन प्रश्नों की आईडी II1023, II1031 और II1153 है।
विज्ञापन


IIFT Final Answer Key:  कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के आईआईएफटी परीक्षा की अंतिं उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईआईएफटी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें