UGC NET JRF 2023 Dec Registration: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2022 सत्र के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज ही आवेदन कर लें। यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया ugcnet.nta.nic.in पर जारी है। आवेदन पंजीकरण लिंक 17 जनवरी, 2023 तक ही सक्रिय रहेगा। यूजीसी नेट की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2023 से आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय की हड़बड़ी से बचते हुए जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए।
यूजीसी भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 तक चलेगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी और एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 09 से 12 की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 03 से शाम 06 बजे तक की होगी। ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा।