फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU New Courses: इग्नू ने लॉन्च किए तीन नए कोर्स, एआईसीटीई अनुमोदित ऑनलाइन एमबीए भी शुरू

Thu, 13 Jan 2022 12:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU launches New Online programs: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इस सप्ताह में तीन नए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है।
विज्ञापन
IGNOU Admissions 2022 - फोटो : IGNOU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इस सप्ताह में तीन नए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। जहां गुरुवार को स्कूल ऑफ एनवायरमेंटल एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ की ओर से एमए इन एनवायरमेंटल एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ ओडीएल मोड में और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनवायरमेंटल एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ ऑनलाइन मोड में शुरू किए गए हैं। वहीं, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SOMS) इग्नू की ओर से मंगलवार को एआईसीटीई यानी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन एमबीए कोर्स शुरू किया गया है।

विज्ञापन



 

45 फीसदी से ज्यादा अंक हैं तो सीधे मिलेगा दाखिला

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SOMS) का मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Online MBA) ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया है। एआईसीटीई अनुमोदित एमबीए (ऑनलाइन) कार्यक्रम जो जनवरी 2022 से शुरू होने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की है, वे बिना किसी प्रवेश परीक्षा के इस कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार - ignuiop.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमबीए (ऑनलाइन) कार्यक्रम में पांच विशेषज्ञता विकल्प

इग्नू एसओएमएस का एमबीए (ऑनलाइन) कार्यक्रम पांच अलग-अलग विशेषज्ञता डिसिप्लिन चुनने का विकल्प प्रदान करता है जैसे- मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, संचालन प्रबंधन और सेवा प्रबंधन। शिक्षार्थियों को चार सेमेस्टर में फैले 28 पाठ्यक्रमों को पूरा करना होता है और उनके पास 116 क्रेडिट होते हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष

विज्ञप्ति के अनुसार, एमबीए (ऑनलाइन) कार्यक्रम के वितरण के लिए कई मीडिया का उपयोग किया जाएगा, जिसमें डिजिटल रूप में स्व-अध्ययन सामग्री, एसिंक्रोनस और सिंक्रोनस काउंसलिंग, ज्ञानदर्शन के माध्यम से सत्र, मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ज्ञानवाणी, और ई - मेल सपोर्ट शामिल है। कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें