IGNOU TEE Practical exam schedule: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) 2022 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जानी हैं।
ऐसे डाउनलोड करें प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “डेट शीट फॉर प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन” पर क्लिक करें।
- डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।
- इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
इग्नू December TEE 2022 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यानी सुबह के सत्र में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और शाम के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। हालांकि, प्रत्येक परीक्षा की वास्तविक अवधि प्रश्न पत्र पर दर्ज होगी। इग्नू ने 21 नवंबर, 2022 को बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड), डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) और बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग (बीएससी) प्रवेश आवेदन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।