फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Exam 2022 : जानिए क्या इस महीने शुरू हो पाएगी सीटेट परीक्षा, सीटेट क्रैक करने में ये कोर्स करेगा मदद

Mon, 12 Dec 2022 02:26 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

CTET 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है और इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है।
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) बेहद ही लोकप्रिय है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल आयोजित की जाने वाली CTET के लिए अभ्यर्थियों से 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET का यह 16वां एडीशन है और पिछले साल की तरह इस साल भी CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना है। अभ्यर्थियों को CTET 2022 से जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप हर विषय के एक्सपर्ट शिक्षक से इसकी तैयारी करें। इसी को ध्यान में रखते हुए सफलता डॉट कॉम ने भी लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और बचे हुए समय में दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 सैलरी 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट 2022 ई बुक 

क्या इस महीने शुरू हो पाएगी परीक्षा

CTET का आयोजन दिसंबर महीने से ही शुरू होना है। लेकिन CBSE ने इस परीक्षा के लिए अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है और साथ ही इसके लिए अभी तक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किये गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि क्या यह परीक्षा इसी महीने में शुरू हो पाएगी। वहीं इस संबंध में CBSE द्वारा अभी तक कोई जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड इस परीक्षा की शुरुआत 20 दिसंबर के बाद कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

क्या है कम्प्लीट शेड्यूल

CBSE ने CTET का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किये जाने का ऐलान किया है। वहीं इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख उनके एडमिट कार्ड के माध्यम से बताई जाएगी। जबकि अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिर तक जारी किया जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त CTET, NDA के साथ SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट करके या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें