फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU PhD Exam 2022: ईग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 09 Mar 2022 01:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU PhD Exam 2022: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 2022 का आयोजन एनटीए ने 24 फरवरी, 2022 को किया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
IGNOU PhD Exam 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU PhD Exam 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 2022 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह आधाकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट 

विज्ञापन

ignou.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

IGNOU PhD Exam 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार बुधवार 9 मार्च, 2022 को रात 9 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये भी जमा करने होंगे। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक आखिरी उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

IGNOU PhD Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा?
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 2022 का आयोजन एनटीए ने 24 फरवरी, 2022 को किया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परिणाम से जुड़ी कोई भी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 
विज्ञापन

IGNOU PhD Exam 2022: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

4. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

5. इसे चेक करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें