IGNOU MBA Admission 2022 Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रवेश 2022 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब IGNOU MBA प्रोग्राम के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर 30 सितंबर, 2022 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इग्नू के एमबीए कार्यक्रम में दाखिल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 22 सितंबर, 2022 तक ही थी। हालांकि, छात्रों की ओर से लगातार मिल रहे अनुरोध के कारण आवेदन तिथि को आगे विस्तारित किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए, उम्मीदवारों को माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षा और स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने आदि दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों की सूची यहां बताई गई है।
यह भी पढ़ें :
Success Story: दिन में चाय बेची तो रात में किया गार्ड का काम, अब पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर बने मुकेश