छात्र इन पाठ्यक्रमों के लिए जून 2022 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2021 सत्र में प्रथम वर्ष के लिए पंजीकृत / दूसरे / तीसरे वर्ष के लिए पुनः पंजीकृत सभी पाठ्यक्रम,डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2021 सत्र में पंजीकृत सभी पाठ्यक्रम,सर्टिफिकेट और पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए जनवरी 2022 सत्र में पंजीकृत सभी पाठ्यक्रम और जिन पाठ्यक्रमों के लिए सत्रांत परीक्षाएं अभी तक सफलतापूर्वक पूरी नहीं हुई हैं उनके लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU June TEE 2022 आवेदन शुल्क
देश के अंदर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। जबकि देश के बाहर से परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों को लिए आवेदन शुल्क 20 यूएस डालर प्रति पाठ्यक्रम है। ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जून 2022 टीईई 23 जनवरी 2023 से आयोजित होने वाली है
IGNOU June TEE 2022 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, 'इग्नू ऑनलाइन कार्यक्रमों के जून 2022 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने' वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र में पूछे गए व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
-
आवेदन शुल्क जमा करें, और आवेदन पत्र भरें।
-
अब इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।