IGNOU June 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (
IGNOU- Indira Gandhi National Open University) की परीक्षा जून को आयोजित होने वाली है, जिसके लिए आवेदन चल रहे हैं। बता दें कि जून में आयोजित होने वाली टर्म एंड परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। पर अब इस तिथि में बदलाव आया है। बता दें अब उम्मीदवार आवेदन 30 अप्रैल 2020 तक कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in है। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- प्रत्येक कोर्स के लिए उम्मीदवार को 150 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
- उम्मीदवार के लिए परीक्षा केंद्र केवल क्षेत्रीय केंद्र हैं। जब उम्मीदवार फाइनल सबमिशन कर लेंगे तो आवेदन पत्र में परीक्षा केंद्र का बदलाव नहीं कर पाएंगे। इसलिए उम्मीदवार बेहद सावधानी से अपने आवेदन पत्र को भरें।
- उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना हागा।
IGNOE June 2020-
ऐसे करें आवेदन
चरण 1- सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद यहां टर्म एंड परीक्षा जुलाई के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4- अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 5- अपने शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...