गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार GUJCET 2020 के हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड 31 मार्च, 2020 को GUJCET 2020 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को डायरेक्ट लिंक भी इस खबर में मिल जाएगा।
GUJCET 2020 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को GUJCET 2020 आवेदन संख्या, पंजीकृत ईमेल आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता है।
GUJCET हॉल टिकट 2020 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org पर उपलब्ध है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com से भी GUJCET 2020 हॉल टिकट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
GUJCET 2020 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक....
GUJCET 2020- ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले GUJCET 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद प्रदान किए गए हॉल टिकट डाउनलोड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: संबंधित विकल्पों का चयन करें।
चरण 4: पंजीकृत ईमेल आईडी के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 5: GUJCET 2020 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
बता दें कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट को अपने साथ ले जाना अनिवार्य है। GUJCET 2020 हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा का समय, केंद्र के लिए रिपोर्टिंग समय, उम्मीदवारों की तस्वीर और हस्ताक्षर के साथ उम्मीदवारों द्वारा पालन किए जाने वाले निर्देशों जैसे विवरण होंगे।