IGNOU July Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। संस्थान ने इस बात की जानकारी एक नोटिस जारी कर दी है। पूर्व में अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया था, जिसे अब फिर से बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। यदि आप भी इग्नू से कोई कोर्स करने के लिए सोच रहे हैं, तो यहां बताया गया है कि उसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं।
नए प्रवेश के लिए छात्र आधिकारिक लिंक के जरिए स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं। मौजूदा छात्रों को अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष के लिए पुनः पंजीकरण कराने की जरूरत होगी। ऐसे छात्रों पुनः रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उपयोग करना होगा।
नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण करने वाले छात्र इन पोर्टल का उपयोग करें-
इग्नू ने प्रवेश और पुनः पंजीकरण प्रक्रियाओं में छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन और
सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। किसी भी प्रश्न के लिए, छात्र संबंधित पोर्टल पर दी गई संपर्क जानकारी के माध्यम से विश्वविद्यालय की सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।