IGNOU TEE December 2022 Admit Card: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इग्नू टीईई दिसंबर 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए उम्मीदवार नामांकन संख्या और कार्यक्रम का उपयोग करके अपने दिसंबर 2022 इग्नू टीईई हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू हॉल टिकट 2022 में उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्लॉट, परीक्षा केंद्र, समय और दिशा-निर्देशों का विवरण शामिल है।