IGNOU: इंदिरा गांधी नेशनल ऑपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़कर, विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2023 में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in पर जा सकते हैं।
उम्मीवारों को प्रोग्राम फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। इग्नू फीस भुगतान के लिए वीजा (Visa) और मास्टर कार्ड (Mastercard) के क्रेडिट और डेबिट कार्ड को एक्सेप्ट करता है। इसके अलावा, उम्मीदवार नेट बैंकिंग के जरिए भी अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं।