भारतीय और विदेशी छात्रों के लिए खुला पोर्टल
इग्नू ने साफ किया है कि जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय (International) छात्रों दोनों के लिए खुला है। उम्मीदवारों को ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय 300 रुपये का री-रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदन के दौरान किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
री-रजिस्ट्रेशन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें शामिल हैं-
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन कॉपी)
- हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (SC, ST या OBC उम्मीदवारों के लिए)
छात्रों को सलाह दी जाती है कि सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट हों, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
लॉगिन से जुड़ी समस्या हो तो क्या करें
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, जो उम्मीदवार पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को ओटीपी न मिलने, पासवर्ड भूल जाने या ईमेल/मोबाइल नंबर अपडेट करने में समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित रीजनल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
IGNOU Re-Registration 2026: ऐसे करें आवेदन
री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर Re-registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपना इग्नू यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और अपना कोर्स चुनें।
- ऑनलाइन माध्यम से री-रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। IGNOU से जुड़ी आगे की सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।