फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाएं गुरुवार से

Tue, 29 Nov 2016 10:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समस्या की शिकायत ई-मेल आईडी rclkoexam@ignou.ac.in की जा सकती है
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की परीक्षाएं एक दिसंबर से कराई जाएंगी। इसके विस्तृत शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिए गए। कानपुर नगर, झांसी और बांदा में भी परीक्षा केंद्र बने हैं। इग्नू का एक सेंटर कानपुर के पीपीएन पीजी कॉलेज में भी है। 
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाएं 29 दिसंबर तक दो पालियों (सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक) में होंगी। इसमें 7500 स्टूडेंट शामिल होंगे। 228 तरह के कोर्सों की परीक्षा यूपी के 27 केंद्रों पर कराई जानी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि एडमिट कार्ड वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर डाउन लोड किए जा सकते हैं। डुप्लीकेट एडमिट कार्ड इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने बताया कि किसी भी तरह की समस्या की शिकायत ई-मेल आईडी rclkoexam@ignou.ac.in की जा सकती है। क्षेत्रीय कार्यालय में हेल्प डेस्क भी लगी है। पूरा ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें