फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से भरें जेईई मेन ऑनलाइन फार्म

Tue, 29 Nov 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विस्तृत शेड्यूल पहली दिसंबर को वेबसाइट jeemain.nic.in पर उपलब्ध
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन के ज्वाइंट एंट्रेेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2017-18 के ऑनलाइन आवेदन फार्म एक दिसंबर 2016 से दो जनवरी तक भरे जा सकेंगे। इसका सर्कुलर सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

जेईई मेन का आयोजन दो अप्रैल 2017 को होगा। इससे पहले फार्म भरने, त्रुटि सुधार करने और एडमिट कार्ड डाउन लोड करने का मौका दिया जाएगा। इसका खाका सीबीएसई ने तैयार कर लिया है। सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने की डेट आ गई है। विस्तृत शेड्यूल पहली दिसंबर को वेबसाइट jeemain.nic.in पर उपलब्ध होगा। जेईई मेन का रिजल्ट 28 अप्रैल 2017 तक घोषित किया जाना है। 
कैंप में बनेगा आधार कार्ड
जेईई मेन के रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बगैर आवेदन फार्म स्वीकार नहीं होंगे। इसी का नतीजा है कि सीबीएसई ने स्टूडेंटों का आधार कार्ड बनवाने का फैसला कर लिया। इसके लिए गुरुनानक पब्लिक स्कूल बिठूर रोड पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। सिटी कोआर्डिनेेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि जिन कंपनियों को आधार कार्ड बनाना हो, वह फोन नंबर 0512-3274177 पर संपर्क कर सकती हैं। कैंप में सिर्फ आवेदन फार्म भरने वाले स्टूडेंटों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं। इसी तरह के आधार कार्ड कैंप देश के अलग-अलग शहरों में लगाए जा रहे हैं।    
विज्ञापन

 29 अप्रैल से जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन 
जेईई मेन में सफल दो लाख 20 हजार स्टूडेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस के ऑनलाइन ऑनलाइन ऑवेदन फार्म भर सकेंगे। ये एग्जाम सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होता है। एडवांस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से दो मई 2017 तक चलेगी। 10 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 21 मई को एंट्रेंस एग्जाम होगा। रिजल्ट 11 जून को घोषित किया जाएगा, फिर काउंसलिंग कराके सीटें भरी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें