IGNOU Entrance Test 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 03 जनवरी 2024 आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार बीएड, बी.एससी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।
पीएचडी (जुलाई 2023 सत्र के लिए), बी.एससी नर्सिंग और बी.एड (जनवरी, 2024 सत्र के लिए) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये के विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। इग्नू प्रवेश परीक्षा 07 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी।