IGNOU Entrance Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इग्नू बीएससी और बीएड नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन विंडो की समय-सीमा बढ़ा दी है। इग्नू (IGNOU) द्वारा जनवरी सत्र 2022 के लिए बीएड और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे पहले, बीएड यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला आवेदन के लिए एप्लीकेशन विंडो रविवार, 17 अप्रैल को बंद होने वाली थी। हालांकि, इग्नू ने आवेदन की समय सीमा के विस्तार के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।