IGNOU Assignment Submission Last Date: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों के लिए दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा (TTE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर थी, जिसे अब 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इग्नू ने नोटिस जारी कर समय सीमा बढ़ाए जाने की जानकारी दी है।
इग्नू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों, जीओएएल और ईवीबीबी दोनों के लिए टर्म एंड परीक्षाओं, दिसंबर 2024 के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि को 31 अक्तूबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।"
छात्रों को प्रत्येक क्रेडिट कोर्स के लिए हस्तलिखित असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है। इससे पहले इग्नू असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर थी, जोकि अब 31 अक्तूबर हो चुकी है।