इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपनी अधिसूचना में बताया कि उम्मीदवार 20 दिसंबर, 2022 तक बीएड, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए इग्नू के आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू ने एक बयान में प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू होने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता, पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न की जांच कर सकते हैं।