यह कार्यक्रम कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चल रही चर्चाओं में से एक है, जहां महर्षि महेश योगी जी ने दशकों पहले दुनिया में भावातीत ध्यान को बढ़ावा देने के प्रस्ताव पारित किए थे। यही कारण है कि यूनिवर्सिटी वन नॉट वन के सहयोग से इस बार लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और इसके कई पहलुओं के बारे में शिक्षित करने के लिए TEDxMUIT का आयोजन कर रही है। वन नॉट वन ने इस TEDx इवेंट को ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) के समर्थन से क्यूरेट किया है, और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के अधिकारियों के इस इवेंट में भाग लेने की उम्मीद है। वन नॉट वन ऑस्ट्रेलिया, भारत और संयुक्त अरब अमीरात में टेड जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
ये नामचीन हस्तियां रखेंगी विचार
TEDxMUIT 2022 में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में उद्यमी और एमयूआईटी के चांसलर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, जो कि देश-विदेश में सामाजिक, शैक्षणिक और धर्मार्थ उन्मुखीकरण के लिए जाने जाते हैं; नौसेना से रिटायर्ड और करगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर बिजय नायर; स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट में डॉक्टरेट डॉ स्कॉट हैरियट जो कि वर्तमान में महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, यूएसए में प्रोफेसर हैं; महर्षि आयुर्वेद में वैज्ञानिक सलाहकार डॉ रिनी वोहरा; यूटीआई कैपिटल में निवेश प्रबंधक एवं सीए रोहित गुलाटी; जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूकता ला रहे सामाजिक कार्यकर्ता रामवीर तंवर; इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में सलाहकार और सीबीआई अकादमी व सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल में विजिटिंग फैकल्टी रक्षित टंडन, आदि शानदार हस्तियों के अलावा, कई अन्य गणमान्य हस्तियों को भी TEDxMUITNoida 2022 कार्यक्रम में खुद को अभिव्यक्त करने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप Tedxmuit.com पर भी जा सकते हैं, जहां आपको इस कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी।