फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Admission: इग्नू ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया

Thu, 31 Mar 2022 10:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इग्नू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जनवरी 2022 से शुरू होने वाले बैच के लिए नर्सिंग कार्यक्रम में दाखिले दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
IGNOU Entrance Exam 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने पोस्ट बेसिक बीएससी पाठ्यक्रम में दाखिला कार्यक्रम की घोषणा की है। इग्नू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जनवरी 2022 से शुरू होने वाले बैच के लिए नर्सिंग कार्यक्रम में दाखिले दिए जाएंगे। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा आठ मई, 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों में होगी। 

 

विज्ञापन

इग्नू दाखिला आवेदन के लिए 17 अप्रैल तक का मौका

इग्नू की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए छात्रों के पास 17 अप्रैल तक का समय है। ऑनलाइन आवेदन भरते समय, उम्मीदवार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अपना परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। संबंधित शहर में परीक्षा केंद्र की बैठक क्षमता खत्म होने के बाद अन्य नजदीकी शहरी परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। 

 

इग्नू पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए योग्यता

इग्नू पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास पंजीकृत नर्स और पंजीकृत दाई (आरएनआरएम) के प्रशिक्षण के बाद पेशे में न्यूनतम दो साल के अनुभव के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर उम्मीदवार के पास आरएनआरएम के बाद पेशे में कम से कम पांच साल के अनुभव के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा होना चाहिए। 

 

विज्ञापन

IGNOU Admission: कैसे करे आवेदन?

  1. आधिकारिक इग्नू वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) प्रवेश परीक्षा-जनवरी 2022 सत्र के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  3. यहां रजिस्ट्रेशन के लिए एक नया पेज खुलेगा। 
  4. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और खुलने वाले लॉगिन पेज पर रजिस्टर या लॉगिन करें।
  5. सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यताएं भरें।
  6. स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और अगले बटन पर क्लिक करें।
  7. ऑनलाइन आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें और सभी दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों की हार्ड कॉपी / फोटो कॉपी संलग्न करें। 
  9. छात्र ध्यान दें कि सभी दस्तावेज काउंसलिंग के दौरान जमा करने होंगे, इसलिए संभाल कर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें