फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की छात्रा ने की बड़ी खोज, बनाया दुनिया का सबसे चमकीला पदार्थ

Sat, 13 Jul 2019 12:59 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की एक छात्रा ने दुनिया का सबसे चमकीला पदार्थ बनाया है। बता दें कि बनाए गए पदार्थ का आईआईटी चेन्नई व जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट में परीक्षण हुआ था, जिसमें इसे विश्व का सबसे चमकीला पदार्थ पाया गया। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

कौन हैं इफ्फत अमीन-

गोरखपुर में रहने वाली इफ्फत अमीन दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र की छात्र हैं। बता दें इफ्फत ने यह शोध 5 साल में पूर्ण किया है। पदार्थ के चमक क्षमता की बात की जाए तो 91.9 प्रतिशत है। जबकि अब तक जितने भी ऐसे चमकीले पदार्थ बने हैं उनकी क्षमता 80 फीसदी है। इस विषय पर इफ्फत अमीन के प्रोफेसर उमेश नाथ त्रिपाठी से बातचीत हुई, उन्होंने बताया कि हमें इसका कोई अंदाजा नहीं था पर जब इस पदार्थ का परीक्षण आईआईटी मद्रास चेन्नई व जापान में हुआ तब पता चला। इसकी क्षमता का आंकलन तब लगाया गया जब आईआईटी मद्रास व जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट में जांच इसकी जांच सफल हुई।

कैसे बनाया ये चमकीला पदार्थ

इफ्फत अमीन ने दुर्लभ तत्व लैंथेनाइड सीरियम जैसे कई मिश्रण से कुल 48 कांप्लेक्स बनाए। बता दें कि इफ्फत को स्टार्टिंग के 2 साल केवल दुर्लभ तत्व इकट्ठा करने व संश्लेषण के बाद उसके अनुप्रयोग समझने में ही लग गए। इन तत्वों को इकट्ठा करने के बाद, उनकी अलग-अलग ल्यूमिनिसेंस चमक की क्षमता जांच की गई।
विज्ञापन

आम आदमी को कैसे मिलेगा लाभ- 

  • 1 से 2 वाट के करंट से तेज रोशनी देने वाली ऑर्गेनिक एलईडी बल्ब का निमार्ण हो सकेगा।
  • MRI के भी परिणाम अच्छे होंगे।
  • रडार कम उर्जा उपयोग करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें