फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की नौकरी करने से पहले परखें खुद को, क्या आप हैं इस जॉब के काबिल

Sat, 13 Jul 2019 10:40 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चल रहे समय में हर कोई एक बड़े ऑर्गेनाइजेशन और अच्छी सैलरी के साथ नौकरी करना चाहता है। बैंक इस क्षेत्र में बेहतर है। यह क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यदि आप बैंक में करयिर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह क्षेत्र करयिर को एक नई राह पर ले जा सकता है। पर इसके लिए आपके पास बेहतर स्किल्स का होना बेहद जरूरी है। बता दें, हर संगठन को अलग सोच, काम करने के नए तरीकों और एक ऐसी अनुकूलन योग्य मानसिकता की तलाश होती है, जो अपने ज्ञान को उन्नत करने और बदलते दौर के अनुसार उपयुक्त कार्यशैली को अपनाने के लिए तैयार हो।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक के मानव संसाधन प्रमुख राजकमल वेम्पति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पिछले 5 वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में देखे गए बदलावों की व्यापकता शायद अभूतपूर्व कही जा सकती है। बैंकों सहित अन्य संगठनों को कोर बैंकिंग से जुड़े कौशलों के अलावा डेटा साइंस/एनालिटिक्स, डिजाइन थिंकिंग, साइबर जोखिम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नए जमाने की क्षमताओं से लैस प्रतिभाओं की दरकार है। वेम्पति के अनुसार, कौशल और स्पेशलाइजेशन प्राप्त करने के साथ ही आपको उन बुनियादी कौशलों का महत्व हमेशा याद रखना चाहिए जो बैंकिंग जॉब के लिए बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन

बैंकिंग कार्य के लिए कुछ ऐसे कौशल आवश्यक हैं

बैंक के माहौल को समझने की क्षमता

काम के लिए तैयार होने (जॉब रेडीनेस) के तहत व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान देने की क्षमता और ज्ञान का संयोजन आता है। आपमें कारोबारी माहौल की पूरी समझ होना और बदलते संदर्भ के बारे में लगातार सीखते और अपनाते रहना मायने रखता है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था, “मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। मैं तो बस जुनूनी ढंग से जिज्ञासु हूं।”
ग्राहकों के अनुरूप काम करने के लिए आपकी जिज्ञासा और उत्सुकता ही है, जो नए उत्पाद, सेवा और अभिनव तरीके ईजाद करने की दिशा में आगे ले जाती है। जिज्ञासु बनना और नई चीजों को सीखने और अनुकूल बनाने के लिए खुला रहना हमेशा काम आता है।

कम्युनिकेशन स्किल्स

बैंकिंग उद्योग में संचार (कम्युनिकेशन) सफलता की कुंजी है। आपको मौखिक और लिखित संचार पर एक अच्छी पकड़ रखने की जरूरत है। चाहे यह बैंक की सेवाएं लेने की इच्छा के साथ आए ग्राहक को अटैंड करना हो या समस्याओं पर काम करना, या फिर किसी व्यापारिक चुनौती को लेकर चर्चा के लिए मीटिंग करने वाले क्लाइंट की बात हो, सही तरीके से संवाद करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए अपने आपको संवारने हेतु एक अच्छा कम्युनिकेटर होना एक अहम कौशल है।

बढ़िया पारस्परिक कौशल 

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह डेस्क जॉब है या फील्ड जॉब, किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम का खिलाड़ी होना मायने रखता है। किसी टीम में आपको एक टीम लीडर, एक सक्रिय श्रोता या कोई ऐसा व्यक्ति जो पूरी टीम को किसी चुनौती के लिए प्रेरित कर सके, इस तरह की कई भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। यदि आप जानते हैं कि आप इनमें से किन कौशलों में बेहतर हैं तो अपने साक्षात्कार के दौरान उनके बारे में बात करें। मसलन, सेल्स में नौकरी के लिए आपको बढ़िया तालमेल विकसित करने और संभावित खरीदार को राजी करने के कौशल की जरूरत होगी या फिर एचआर में नौकरी के लिए आपको मध्यस्थता करने या प्रेरणा देने के कौशल की आवश्यकता हो सकती है।

काम को समझना जरूरी

एक ऐसी दुनिया में जहां हर मिनट अथाह डेटा आता रहता है, वहां उपयोगी डेटा का आकलन करना, उसे तर्क की कसौटी पर कसना और उसका चयन करना मायने रखता है, यानी बिग डेटा के संसार में सही डेटा चुनना। इसके अलावा, सही डेटा के चयन के लिए आपको यह भी समझना होगा कि इसे कोई उत्पाद या समाधान बनाते हुए काम में कैसे लिया जाए, ताकि बैंक की चुनौतियां कम हो सकें। यह जनसांख्यिकी की मैपिंग जहां क्रेडिट उत्पादों की दरकार होती है से लेकर  डेटा/सुरक्षा भंग की चुनौती से निपटने तक, कहीं भी हो सकता है । इसलिए:, यदि आप डेटा के साथ काम करने में सक्षम हैं और यह समझते हैं कि इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए, तो आप बैंकिंग क्षेत्र की नौकरी के लिए उपयुक्त हैं।

टीम लीडर

आपसे इन जटिलताओं के बीच आगे बढ़ने और समस्या को न्यूनतम संभव समय में हल करने तथा कुशल समाधान उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती है। सीमित और आमतौर पर अधूरी जानकारियों के साथ ही विभिन्न आंतरिक/बाह्य कारकों पर निर्भरता वाले अस्पष्ट हालात में काम करने की क्षमता कोई वैसा कौशल नहीं है, जिसे महज सैद्धांतिक ज्ञान के जरिए अर्जित किया जा सके। वास्तव में, यह कौशल/क्षमता असल जीवन की समस्याओं पर काम करने और इस तरह के हर अनुभव से सीखने से मिलती है। इन सभी कौशलों का एक सकारात्मक मेल आपको बैंकिंग क्षेत्र में सही नौकरी ढूंढने के एक कदम और करीब ले जाने में मददगार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें