इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया कल यानी कि 20 मई को आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2021 घोषित करेगा। सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा परिणाम आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा। सीएस एक्ज्यूकेटिव रिजल्ट दोपहर 3 बजे जारी होगा। 8 मई और 10 मई को हुए टेस्ट का रिजल्ट कल यानी गुरुवार को जारी होगा।आईसीएसआई परिणाम को संस्थान की वेबसाइट पर उम्मीदवार के विषय-वार ब्रेक-अप के साथ अपलोड किया जाएगा।
अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए देख सकेंगे।
ऐसे देख सकेंगे आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑफिशियल वेबसाइट isci.edu है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी लॉग इन डिटेल भरनी होगी।
-इसके बाद आपका आईसीएसआई रिजल्ट 2021 खुल जाएगा।
-ध्यान रहे अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद ही देख सकेंगे।
इस साल इस परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया था। सीएसईईटी ( CSEET) परीक्षा 200 अंकों की होती है जिसमें 140 प्रश्न होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक लाने होते हैं।