सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए एसपीपीयू ( SPPU) परिणाम 2021 की घोषणा कर दी है। यूजी और पीजी परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट- unipune.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूजी और पीजी रिजल्ट बीएससी, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक, एमकॉम और एमबीए समेत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड : 150 विद्यालयों ने ही अपलोड किए प्री बोर्ड और छमाही के अंक, 44 हजार विद्यार्थियों का अंक होने हैं अपलोड
इससे पहले यूनिवर्सिटी ने विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के लिए रिजल्ट जारी किया था जिनमें टेक्टेशन लॉ में डिप्लोमा, लेबर लॉ में डिप्लोमा और लेवर वेलफेयर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल थे। इसके अलावा, विश्वविद्यालय साइबर लॉ और फॉरेंसिक में सर्टिफिकेट कोर्स का रिजल्ट जारी कर चुका है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक