फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन जून 2022 के लिए फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Mon, 18 Apr 2022 04:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2022 Application Window : जो आवेदक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों जैसे बीई, बीटेक, बी आर्क और बी प्लानिंग आदि में दाखिला लेना चाहते हैं और पूर्व में आवेदन नहीं कर पाए, वे अब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 जून सत्र यानी पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की स्पेशल विंडो की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। 
विज्ञापन
JEE Main 2022 Application Process - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2022 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून 2022 सत्र के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। जो आवेदक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों जैसे बीई, बीटेक, बी आर्क और बी प्लानिंग आदि में दाखिला लेना चाहते हैं और पूर्व में आवेदन नहीं कर पाए, वे अब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन 2022 जून सत्र यानी पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की स्पेशल विंडो की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। 

विज्ञापन

दो चरणों में हो रही जेईई मेन परीक्षा

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। आवेदन संबंधी पूरी प्रक्रिया यहां इस खबर में बताई गई है। जेईई मेन 2022 इस साल दो राउंड में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 का पहला चरण जहां 20 जून से 29 जून के बीच होगा, वहीं दूसरे चरण का आयोजन 21 जुलाई से 30 जुलाई के बीच होगा। ऑनलाइन जेईई 2022 आवेदन पत्र भरने के साथ, उम्मीदवारों को एक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट देय होगी। 
 

जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नियत समय पर जारी होंगे एडमिट कार्ड

जेईई मेन 2022 पंजीकरण फॉर्म को फिर से खोलने की घोषणा करते हुए, एनटीए ने एक बयान में कहा कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तारीखें नियत समय में जेईई मेन के पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी। जेईई मेन परीक्षा 2022 सत्र-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कार्यक्रम बाद में शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन के दौरान उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। 
 

JEE Main 2022 इन तारीखों पर होगी परीक्षा  

  • जेईई मेन 2022 पहले चरण की नई तारीखें : 20 जून, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, और 29 जून, 2022
     
  • जेईई मेन 2022 दूसरे चरण के लिए नई तारीखें : 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई, 2022
     
विज्ञापन

JEE Main 2022 की आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  4. अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  5. अब मांगे जा रहे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें