फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS June 2024 Exam: एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि; यहां से करें पंजीकरण

Fri, 19 Apr 2024 08:50 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS June 2024 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया आज, आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा के लिए पंजीकरण आवेदन विंडो बंद कर देगा। आवेदन से चूके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तुरंत आवेदन दें। 
विज्ञापन
ICSI CS June 2024 Exam - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS June 2024 Exam: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जून सत्र में आयोजित होने वाली एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ये दूसरा मौका दिया गया है। लिहाजा उम्मीदवार बिना देरी किए तुरंत आवेदन कर दें। संभावना है आवेदन करने के लिए आगे मौका नही दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जारी नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों के पास 19 अप्रैल की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण करने का मौका होगा। इसके अलावा, जिन छात्र-छात्राओं को अपने फॉर्म में करेक्शन करना हो, वे इसके लिए 20 अप्रैल की शाम 4 बजे से ओपेन की जाने वाली करेक्शन विंडो के माध्यम से ऐसा सकेंगे। आवेदन सुधार विंडो 01 मई, 2024 तक खुली रहेगी।
 
पहले कार्यक्रम के अनुसार, आईसीएसआई  सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण विंडो 12 मार्च को खोली गई थी, बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च और लेट फीस के साथ 09 अप्रैल 2024 थी। हालांकि, इसके बाद संस्थान ने पंजीकरण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। इस दौरान आवेदन करने वाले उम्मीदवार को लेट फीस का भुगतान करना होगा

विज्ञापन

ICSI CS June 2024 Exam: इस दिन होगी परीक्षा
इससे पहले ICSI ने CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। नए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 02 जून से 10 जून 2024 तक किया जाएगा। संस्थान द्वारा यह परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव पूरे देश में होने वाले लोक सभा चुनावों के मद्देनजर किया गया है।
 
विज्ञापन

ICSI CS June 2024 Exam: कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट  icsi.edu पर जाएं।
  • अपना लॉगिन विवरण जैसे अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • वह मॉड्यूल चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • 'परीक्षा नामांकन अनुरोध' पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण जमा करने के बाद, 'नामांकन अनुरोध जोड़ें' पर क्लिक करें।
  • अपना मूल विवरण जैसे देश, परीक्षा का स्तर आदि जमा करें।
  • अपने विवरण की समीक्षा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें