फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Exam 2023: सीए मई-जून सत्र के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन, यह है पूरी प्रक्रिया

Thu, 23 Feb 2023 06:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA May June 2023: सीए मई-जून 2023 के लिए पंजीकरण करने का कल आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वे जल्द ही आवेदन कर लें।
विज्ञापन
ICAI CA final admit cards - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA May June 2023 Registration Last Date : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कल यानी 24 फरवरी को सीए मई-जून 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार मई/जून 2023 के लिए परीक्षा फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सीए की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाकर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2023 है। इसके बाद उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 03 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। मई/जून 2023 में होने वाले फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई सीए 2023 पंजीकरण जारी है।

 

उम्मीदवार अपने फाइनल, इंटरमीडिएट, फाउंडेशन - मई/जून 2022 आवेदन पत्र में 04 मार्च से 10 मार्च तक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों के फोटो और हस्ताक्षर वाले प्रवेश पत्र भी आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से 14 दिन पहले eservices.icai.org पर उपलब्ध किए जाएंगे।

बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट (CA Foundation Result Dec 2022) जारी कर दिया गया है। ICAI की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपलोड किया गया है। ICAI द्वारा CA फाउंडेशन परीक्षा 14 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर में कई स्थानों पर आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर स्टूडेंट टैब पर फिर परीक्षा पर क्लिक करें।
  • eservices.icai.org पर लॉग इन करें।
  • आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें