फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI December 2023 Admit Card: सीएस एक्जीक्यूटिव-प्रोफेशनल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 13 Dec 2023 02:43 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI December 2023 Admit Card: आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईसीएसआई एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS Executive, Professional Admit Cards Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने दिसंबर सत्र की सीएस एक्जीक्यूटिव (पुराने और नए पाठ्यक्रम) और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ICSI CS परीक्षा विवरण

सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल के लिए आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा 21 दिसंबर, 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवार 17 अंकों की पंजीकरण संख्या के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना आईसीएसआई सीएस 2023 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसआई प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का चरण, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का माध्यम और मॉड्यूल, तिथियां, परीक्षा का समय, पेपर का विवरण सत्यापित कर लें।

विज्ञापन

ICSI December 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

  • होम पेज पर सीएस एक्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक खोलें।

  • अब अपना 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद लॉगइन करें।

  • अपना एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • निर्देश पढ़ें और विवरण सत्यापित करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें