फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC 2021: सीआईएससीई ने जारी की सेमेस्ट-1 की समय सारणी, 15 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

Thu, 09 Sep 2021 12:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSE, ISC 2021 Date Sheet: सेमेस्टर-1 की परीक्षा 15 नवंबर, 2021 से आयोजित की जाएगी। समय सारणी के अनुसार सीआईएससीई आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं सीआईएससीई आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जाकर समय सारणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सेमेस्टर-1 की परीक्षा 15 नवंबर, 2021 से आयोजित की जाएगी। आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। आईसीएसई की परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। वहीं कुछ विषय जैसे गणित, हिंदी, दूसरी भाषा जैसे बंगाली की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी।

विज्ञापन

आईसीएसई, आईएससी 2021 दिनांक समय सारणी

आयोजन दिनांक
अंग्रेजी भाषा का पेपर- I 15 नवंबर, 2021
अंग्रेजी साहित्य पेपर- II 16 नवंबर, 2021
पर्यावरण विज्ञान 17 नवंबर, 2021
एचसीजी पेपर I 18 नवंबर, 2021
गणित 22 नवंबर, 2021
एचसीजी पेपर II 23 नवंबर, 2021
हिंदी 25 नवंबर, 2021
समूह III वैकल्पिक 26 नवंबर, 2021

आईसीएसई, आईएससी 2021 समय सारणी
आईसीएसई डेट शीट के साथ, सीआईएससीई ने आईएससी डेट शीट भी जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने के लिए विस्तृत तिथि पत्र देखें। आईएससी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, पढ़ने के समय के रूप में 15 मिनट और दिए जाएंगे।

आयोजन दिनांक
अंग्रेजी साहित्य 15 नवंबर, 2021
अंग्रेजी भाषा 16 नवंबर, 2021
भारतीय भाषा या शास्त्रीय भाषा 17 नवंबर, 2021
मनोविज्ञान, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स 18 नवंबर, 2021
वैकल्पिक अंग्रेजी और अन्य 20 नवंबर, 2021
गणित 22 नवंबर, 2021
बिजनेस स्टडीज 23 नवंबर, 2021
विज्ञापन

उम्मीदवार अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इस खबर में परीक्षा कार्यक्रम का एक विस्तृत पीडीएफ दिया गया है। इसके अलावा सीआईएससीई ने भी कला छात्रों, आईएससी के लिए शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए मूल्यांकन की योजना जारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें