कांउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वे अभ्यर्थी जो कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वे अपने परिणाम को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि फरवरी माह में आयोजित नियमित परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके हैं। उन उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित कराई गई थी। आईसीएसई नियमित बोर्ड परीक्षा में 98.54 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी। वही आईएससी में 96.52 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उम्मीदवार अपने कम्पार्टमेंट परिणाम को नीचे दिए गए स्टेप के अनुसार चेक कर सकते हैं।