फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMAI CMA: परीक्षा कार्यक्रम हुआ जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा; जानें कब से भर सकेंगे आवेदन फॉर्म

Wed, 07 Aug 2024 08:57 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICMAI CMA:  इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने दिसंबर सत्र के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की तिथियों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होनी है। जिन परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना है वो 10 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार आईसीएमएआई 10 से 17 दिसंबर 2024 तक सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा होगी। वहीं 15 दिसंबर 2024 को फाउंडेशन परीक्षा आयोजित होगा। उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए 10 अक्तूबर तक और फाउंडेशन परीक्षा के लिए 15 अक्तूबत तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
Trending Videos

आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2024 सत्र का कार्यक्रम
 
तारीख अंतिम ( समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक IST)  इंटरमीडिएट ( दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक IST)
  पाठ्यक्रम 2022 के लिए कार्यक्रम पाठ्यक्रम 2022 के लिए कार्यक्रम
10 दिसंबर 2024 कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून (पी-13) व्यावसायिक कानून और नैतिकता (पी-05)
11 दिसंबर 2024 लागत और प्रबंधन लेखापरीक्षा (पी-17) परिचालन प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन (पी-09)
12 दिसंबर 2024 रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन (पी-14) वित्तीय लेखांकन (पी-06)
13 दिसंबर 2024 कॉर्पोरेट वित्तीय रिपोर्टिंग (पी-18) कॉर्पोरेट लेखा और लेखा परीक्षा (पी-10)
14 दिसंबर 2024 प्रत्यक्ष कर कानून और अंतरराष्ट्रीय कराधन (पी-15) प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कराधान (पी-07)
15 दिसंबर 2024 अप्रत्यक्ष कर कानून और अभ्यास (पी-19) वित्तीय प्रबंधन और व्यवसाय डाटा विश्लेषण (पी-11)
16 दिसंबर 2024 रणनीतिक लागत प्रबंधन (पी-16) लागत लेखांकन (पी-08)
17 दिसंबर 2024 ऐच्छिक (तीन पेपरों में से कोई एक):

(i) रणनीतिक प्रदर्शन प्रबंधन और व्यवसाय मूल्यांकन (पी-20ए)

(ii) बैंकिंग और बीमा में जोखिम प्रबंधन (पी-20बी)

(iii) उद्यमिता और स्टार्टअप (पी-20 सी)
प्रबंधन लेखांकन पी-12

आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम 
 
परीक्षा तिथि  परीक्षा (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारतीय मानक समयानुसार पेपर 1 और 2) (200 अंक)  परीक्षा (समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक भारतीय मानक समयानुसार पेपर 3 और 4) (200 अंक )
15 दिसंबर 2024 पेपर 1: व्यावसायिक कानून और व्यावसायिक संचार के मूल सिद्धांत (100 अंक 50 बहुविकल्पीय प्रश्न)

पेपर 2: वित्तीय और लागत लेखांकन के मूल सिद्धांत (100 अंक 50 बहुविकल्पीय प्रश्न)
पेपर 3: व्यावसाय गणित और सांख्यिकी के मूल सिद्धांत (100 अंक 50 बहुविकल्पीय प्रश्न)

पेपर 4: व्यवसाय अर्थशास्त्र और प्रबंधन के मूल सिद्धांत (100 अंक 50 बहुविकल्पीय प्रश्न)

आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2024 सत्र का परीक्षा शुल्क
 इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षा के लिए
 
समूह अंतिम परीक्षा इंटरमीडिएट परीक्षा
एक समूह अंतर्देशीय केंद्र विदेशी केंद्र  1800 रुपये
 100 यूएस डॉलर 
1500 रुपये
100 यूएस डॉलर
दो समूह अंतर्देशीय केंद्र विदेशी केंद्र 3200 रुपये
150 यूएस डॉलर
 2800 रुपये
 150 यूएस डॉलर
विज्ञापन

फाउंडेशन परीक्षा के लिए:
 
समूह फीस
अंतर्देशीय उम्मीदवार 1500 रुपये
विदेशी उम्मीदवार 100 यूएस डॉलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें