तीन सत्रों में चलेंगी कक्षाएं
इंटरमीडिएट मई 2025 परीक्षाओं के लिए आईसीएआई लाइव वर्चुअल कक्षाएं तीन सत्रों में आयोजित की जाएंगी- सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक। बोर्ड ऑफ स्टडीज (BoS) द्वारा आयोजित आईसीएआई फ्री वर्चुअल कक्षाओं में लाइव लेक्चर, इंटरैक्टिव डाउट क्लियरिंग सत्र और रिकॉर्ड किए गए लेक्चर्स तक पहुंच शामिल होगी।
इन कक्षाओं में क्या होगा खास?
आईसीएआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, निःशुल्क लाइव कक्षाओं की विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
- इंटरैक्टिव शिक्षण: छात्र एक-पर-एक बातचीत के साथ लाइव ज़ूम सत्र में भाग ले सकते हैं।
- डाउट क्लियरिंग: छात्रों को जटिल विषयों की समझ हो, इसके लिए समर्पित सत्र वास्तविक समय में छात्रों के डाउट्स को क्लियर करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
- फ्क्लेक्सीबिलिटी और एक्सेसिबिलिटी: कक्षाएं किसी भी समय और कहीं भी सुलभ हैं, जिससे छात्रों को अपनी गति से अध्ययन करने की सुविधा मिलती है।
- व्यापक अध्ययन सामग्रीः कक्षाओं में परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स, असाइनमेंट और बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उपलब्ध कराए जाएंगे।
- परीक्षा-केंद्रित दृष्टिकोण: सामग्री को छात्रों को परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करके तैयार किया गया है।
- प्रतिष्ठित संकायः अनुभवी और सम्मानित संकाय सदस्य सत्रों का नेतृत्व करेंगे तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
- असीमित पहुंचः छात्र अपनी सीख को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार रिकॉर्ड किए गए लेक्चर्स को जितनी बार चाहें उतनी बार देख सकते हैं।