फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA November Exam 2024: आवेदन के लिए एक बार फिर खोली विंडो, इन दो दिनों में कर सकेंगे पंजीकरण

Sun, 08 Sep 2024 10:05 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA November Exam 2024: आईसीएआई ने सीए और पीक्यूसी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो एक बार फिर खोलने की घोषणा की है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब दो दिनों का मौका है।
विज्ञापन
ICAI CA, आईसीएआई सीए - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
ICAI CA November Exam 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2024 के लिए निर्धारित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो को फिर से खोलने की घोषणा की है। ICAI CA नवंबर 2024 की पंजीकरण विंडो दो दिनों के लिए खोलेगी। 11 सितंबर (सुबह 11:00 बजे) से 12 सितंबर (रात 11:59 बजे तक) तक विंडो पंजीकरण के लिए खुली रहेगी। 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार छात्रों के अनुरोध के बाद एक बार फिर पंजीकरण विंडो खोली है। आईसीएआई ने शुरुआत में छात्रों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए 18 जुलाई, 2024 को नई समयसीमा के बारे में सूचित किया था। हालांकि, वेदन की अवधि कम होने का यह पहला मामला होने के कारण, संस्थान ने एक विशेष मामले के रूप में इस विस्तार की पेशकश करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए जमा करना होगा विलंब शुल्क
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 600 रुपये या 10 अमेरिकी डॉलर का विलंब शुल्क देना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से सीए नवंबर 2024 पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर सीए नवंबर 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एक साल में तीन बार होंगी सीए परीक्षाएं 
आईसीएआई द्वारा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित करने के निर्णय के बाद लिया गया है, जबकि पहले यह साल में दो बार आयोजित किया जाता था। परिणामस्वरूप,  सितंबर 2024 की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अवधि 28 दिनों से घटाकर 17 दिन कर दी गई।  यह परिवर्तन नवंबर 2024 की अंतिम और पीक्यूसी परीक्षाओं पर भी लागू होता है, जिसमें बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (आईएनटीटी-एटी) शामिल हैं।
विज्ञापन


सीए नवंबर 2024 अंतिम परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सीए फाइनल 2024 नवंबर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 
ग्रुप पेपर परीक्षा तिथि
ग्रुप 1 पेपर-1 वित्तीय रिपोर्टिंग 1 नवंबर 2024
  पेपर-2 उन्नत वित्तीय प्रबंधन 3 नवंबर 2024
  पेपर-3 उन्नत लेखा परीक्षा, आश्वासन और व्यावसायिक नैतिकता 5 नवंबर 2024
ग्रुप 2 पेपर-4 प्रत्यक्ष कर कानून और अंतरराष्ट्रीय काराधान 7 नवंबर 2024
  पेपर- 5 अप्रत्यक्ष कर कानून 9 नवंबर 2024
  पेपर-6 एकीकृत व्यावसायिक समाधान 11 नवंबर 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें