ICAI CA May Admit Card 2024: इस दिन होगी परीक्षा
आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2 मई, 2024 को शुरू होने वाली है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3 से 17 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा 2 से 16 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
ICAI CA May Admit Card 2024: परीक्षा के दिन ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए दस्तावेज ले जाने होंगे:
- फोटो आईडी प्रूफ
- सीए इंटर/फाइनल मई 2024 एडमिट कार्ड
- नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन
- पारदर्शी पानी की बोतल
- छोटा हैंड सैनिटाइज़र (50/100 एमएल बोतल)
ICAI CA May Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- अब "सीए इंटर/फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र" पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन स्क्रीन पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब सीए इंटर/फाइनल मई 2024 के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।