21 मई से शुरू हाेंगी परीक्षाएं
बता दें कि संस्थान इंटरमीडिएट और अंतिम पाठ्यक्रम के लिए डेट शीट पहले ही जारी कर चुका है। ये परीक्षाएं 21 मई, 2021 से शुरू होंगी और छह जून, 2021 तक चलेंगी। इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षा एक ही पारी में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक आयोजित होगी। अंतिम पाठ्यक्रम के पेपर-6 को छोड़कर सभी पेपर की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होंगी। जबकि, फाइनल कोर्स का पेपर-6 दोपहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक आयोजित होगा। सीए इंटरमीडिएट और फाइनल की मई 2021 आधिकारिक
परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
जनवरी 2021 परीक्षा का परिणाम जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने रविवार, 21 मार्च, 2021 को रात 10 बजे जनवरी 2021 की सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखा जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए तीन लिंक में से किसी भी एक पर क्लिक कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सीए परीक्षा का रिजल्ट पुराने और नए कोर्स दोनों के लिए किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षाएं दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए लिंक के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
CA result 2021: इन वेबसाइट पर सीधे क्लिक कर देखें रिजल्ट
icaiexam.icai.org
caresults.icai.org
icai.nic.in