फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई: सीए फाउंडेशन व फाइनल परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा, यहां देखें रिजल्ट

Sun, 21 Mar 2021 04:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ICAI CA Foundation Final Result 2021 - फोटो : ICAI
2021 ICAI CA Foundation Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जल्द ही सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी 2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी करेगा।आईसीएआई की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईसीएआई रविवार, 21 मार्च, 2021 को देर शाम या सोमवार, 22 मार्च, 2021 को सुबह सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सीए परीक्षा का रिजल्ट पुराने और नए कोर्स दोनों के लिए किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह दोनों परीक्षाएं दी हैं, वे रिजल्ट के जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे चेक कर सकेंगे। यहां खबर में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए सीधे लिंक भी दिए गए हैं, जहां क्लिक कर आप सीधे अपना रिजल्ट देख पाएंगे। 

CA result 2021: इन वेबसाइट पर सीधे क्लिक कर देखें रिजल्ट 
icaiexam.icai.org
caresults.icai.org
icai.nic.in

सीए परीक्षा के अगल सत्र संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें। 
विज्ञापन

2 of 4
सीए रिजल्ट - फोटो : amar ujala
हालांकि, आईसीएआई की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट ऑनलाइन ई-मेल करने की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी होने को लेकर निश्चित वक्त के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। शुक्रवार को ही आईसीएआई की ओर से ट्वीट कर रिजल्ट संबंधी विस्तृत सूचना जारी  की थी। उस ट्वीट की जानकारी भी यहां दी गई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
सीएस में प्राप्त की सफलता - फोटो : amar ujala
ईमेल के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट icaiexa.icai.org पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है।रजिस्ट्रेशन का लिंक 19 मार्च, 2021 से वेबसाइट पर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है, उन्हें उनका रिजल्ट ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सफलता का जश्न मनाते हुए स्टू़डेंट्स - फोटो : अमर उजाला
सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट करें। बता दें कि आईसीएआई ने सीए नवंबर परीक्षाओं के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं। अब जनवरी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होना है। इसके बाद सीए मई 2021 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 31 मार्च, 2021 से शुरू हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें