ICAI CA Exam May 2022: घोषणा पत्र भरना भी बेहद जरूरी
आईसीएआई ने कहा कि पुराने पाठ्यक्रम से संबंधित कई छात्र नए पाठ्यक्रम में परिवर्तित नहीं हो सके, जिसके कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षा मई 2022 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। इसलिए एक और मौका दिया जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार, आईसीएआई (ICAI) सीए मई परीक्षा 2022 फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान, सीए उम्मीदवारों को घोषणा पत्र भरना भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जा सकता है।