1007 पदों पर होनी है भर्ती
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठना होगा। वहीं, मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1007 एसओ पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
IBPS SO 2025 Exam Day Guidelines: परीक्षा दिवस के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो वाली सरकारी पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी। परीक्षा हॉल में प्रवेश केवल इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही दिया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। जो उम्मीदवार समय पर नहीं पहुंचेंगे, उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा, परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नोट्स और कैलकुलेटर ले जाना वर्जित है।