फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB Clerk 2020: ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Fri, 11 Sep 2020 04:17 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IBPS RRB Clerk Admit Card 2020
विज्ञापन

IBPS RRB Clerk 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो परीक्षाओं की तैयारी कर रहें वे उम्मीदवार आज ही IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 26 सितंबर, 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट 19, 20 और 26 सितंबर, 2020 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाला है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क की मुख्य परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर, 2020 तारीख निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

 IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

चरण – 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण – 2 अब दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 मांगी गर्ई जानकारी दर्ज करें।
चरण – 4 आपके सामने आपका एडमिट कार्ड होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण – 5 एडमिट कार्ड का एक  प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख ले।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें : JEE Main Result 2020 LIVE: आज जारी होगा रिजल्ट, 6.35 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें