उच्च शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम गढ़ता सेज विश्वविद्यालय
सेज यूनिवर्सिटी आज मध्य भारत में उच्च शिक्षा में एक प्रतिष्ठित नाम है। देश के कई प्रख्यात शिक्षाविद, मोटिवेशनल स्पीकर, करियर कंसल्टेंट्स संस्थान से जुड़े हुए है। निम्नलिखत बिंदु सेज विश्वविद्यालय भोपाल, इंदौर को को देश का बेहतरीन विश्वविद्यालय बनाते हैं
- एमओओसी- मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स
विश्वविद्यालय में छात्रों को अपने करियर के अनुसार स्पेशलाइजेशन के लिए कई कोर्स में से चुनने का मौका मिलता है, क्योंकि सेज विश्वविद्यालय ढेरों एमओओसी प्रदान करती है। ये कोर्स छात्रों को विश्व भर मे विभिन्न प्रकार के विषयों में से चुनने की आजादी प्रदान करते हैं। इससे छात्र विभिन्न पृष्ठभूमि वाले छात्रों के सम्पर्क में भी आ पाते हैं।
- ओपेन स्किल बेस्ड एलेक्टिव्स
सेज विश्वविद्यालय एकेडमिक व इंडस्ट्री की आवश्यकता के बीच के अंतर को कम करने के लिए सतत कार्यरत है। छात्रों की सहायता के लिए विश्वविद्यालय स्किल बेस्ड एलेक्टिव्स प्रारम्भ कर रहा है। इनकी सहायता से छात्र उच्च शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों से परिचित रहते हैं व आवश्यक नई स्किल सीखते रहते हैं। दूसरे विभाग के छात्रों द्वारा एलेक्टिव कोर्स पढ़ना छात्रों को जागरूक बनाता है व उन्हें जॉब ओरियेन्टेड लाभ प्रदान करता है।
जेनेरिक एलेक्टिव्स छात्रों को एक विस्तृत शिक्षा प्रदान करता है और छात्र विभिन्न विषयों व कोर्स के बीच इसका चयन कर सकते हैं। जेनेरिक एलेक्टिव का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए एक और विकल्प प्रदान करना है।
सेज विश्वविद्यालय ने देश में पहली बार ग्रीन क्रेडिट प्रारम्भ किया है, जिसके तहत छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए एक पौधे की देखभाल करनी है, जिसपर उन्हें दो क्रेडिट भी प्रदान किए जाएंगे। इससे छात्र क्लासरूम के बाहर की दुनिया से भी परिचित हो सकेंगे।
इसके तहत मेडीटेशन, योगा व खेलकूद आता है। विश्वविद्यालय ने फीजिकल ऐक्टीविटी अथवा शारीरिक श्रम प्रोग्राम को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया है क्योंकि यह स्वस्थ व प्रसन्न जीवन के द्वार खोलता है। आज के समय में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रोग्राम के तहत सेज छात्रों में आध्यात्मिक गुणों का भी विकास कर रहा है।
नवीन शिक्षा नीति के साथ ही सेज, प्रदर्शन आधारित मुक्त एलेक्टिव जैसे म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, व परफॉर्मिंग आर्ट्स भी प्रदान करता है। इससे छात्र ध्यान लगाने, भीड़ के समक्ष प्रस्तुति करने व कार्य को इम्प्रोवाइज करने में सक्षम होते हैं। इससे छात्रों में सामाजिक व व्यावहारिक गुण भी विकसित होते हैं।
एकेडमिक शिक्षा व अन्य कोर्स के साथ ही विश्वविद्यालय छात्रों के बेहतर करियर के लिए एक विदेशी भाषा सीखना अनिवार्य कर दिया गया है। आज के समय में भाषा का ज्ञान एक महत्वपूर्ण गुण है। नई भाषा सीखना छात्रों को एक ग्लोबल एक्सपोजर प्रदान करता है।
इंडस्ट्री रेडी कोर्सेस के साथ बेहतर रोज़गार के अवसर
कई इंडस्ट्री कोर्स हैं जिन्हें मौजूदा सेज विश्वविद्यालय के कोर्स में जोड़ा जाएगा। जिनमें से प्रमुख हैं- विले, सनस्टोन, माइक्रोफोकस, टीपीसीआरए, सेलरडॉटओआरजी, हुवावे, टेनेसी टेक, एप्पल लैब्स, व रेड हैट लाइनक्स आदि। इनकी सहायता से छात्र इंडस्ट्री की जरूरतों को समझ कर अपने करियर के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं। नवीन शिक्षा प्रणाली के साथ सेज विश्वविद्यालय शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के हर संभव प्रयास कर रहा है।
सेज विश्वविद्यालय इंदौर, भोपाल में एडमिशन की प्रक्रिया चालू है, इच्छुक छात्र एडमिशन की अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.sageuniversity.edu.in पर विजिट कर सकते है।
Advertorial