आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2022 पिछले साल नवंबर में आयोजित की गई थी और परिणाम पांच जनवरी को घोषित किया गया था। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फरवरी में साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया गया था।
IBPS PO इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट यानी ibps.in पर IBPS PO रिजल्ट चेक कर सकेंगे। IBPS PO फाइनल रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों के पास अपने IBPS PO रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड जैसे लॉग इन क्रेडेंशियल होने चाहिए।