यदि आप बैंक की नौकरी का सपना देखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। IBPS ने क्लर्क के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस पद पर कुल 2557 पदों पर रिक्तियां होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।
बैंक में काम करना लगभग हर प्रतियोगी का सपना होता है। कहा जाता है कि भारत में सबसे ज्यादा सुविधाजनक नौकरी बैंक की होती है। यही कारण है कि इसके हर परीक्षा में लाखों की संख्या में आवेदन होते है। ऐसे में इतने ज्यादा कॉम्पिटीशन के बीच खुद को सबसे अलग और सबसे बेहतर तैयार करना बहुत जरूरी है। वहीं पहली बार यह परीक्षा देने वाले छात्र अक्सर नर्वस और तनाव में नजर आते हैं। आज इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप पहले अटेम्प्ट में ही यह परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए निर्देशों का पालन करना होगा:
- पूरे सिलेबस को पढ़ें - यदि आप IBPS क्लर्क जैसी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आप इस कोर्स के पूरे सिलेबस को अच्छे से पढ़ लें। पूरे सिलेबस को पढ़ने के बाद आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि आपने कौन से टॉपिक पहले पढ़ें हैं और कौन से नहीं। ज्यादातर छात्र अपने अति आत्मविश्वास के चक्कर में शुरुआत में ही गलती कर बैठते हैं। बाद में परीक्षा के दौरान प्रश्न उनको कठिन लगता है और विफल हो जाते हैं। इसलिए सिलेबस को अच्छे से समझना बहुत जरूरी है।
- एक प्रॉपर स्टडी प्लान बनाएं - जब आप सिलेबस को अच्छे से समझ लेते हैं तो आपको यह अंदाजा लग जाता है कि आपने कौन सा टॉपिक पहले से पढ़ा है और कौन से टॉपिक को ज्यादा पढ़ना है। इसके अनुसार एक टाइम टेबल बनाएं जिसमें विषयवार पढ़ने का समय निर्धारित करें। इसके साथ-साथ आपको किन किताबों से पढ़ाई करनी चाहिए इसका भी ध्यान रखना होगा। गणित जैसे विषय के लिए आपको NCERT की किताबों की मदद लेनी चाहिए। प्रीलिम्स और मेंस दोनों के लिए रीजनिंग विषय पर बेहतर कमांड करना होगा।
- प्रैक्टिस करें - यदि आप परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। खास कर गणित और रीजनिंग जैसे विषय के लिए दिन भर में 2-2 घंटे का समय जरूर निकालें। आपको गलतियां करने से बचना होगा। क्योंकि यह परीक्षा नेगेटिव मार्किंग वाली होती है। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसलिए आपको परफेक्ट तैयारी करना जरूरी है।
- पुराने पेपर सॉल्व करें - IBPS क्लर्क की परीक्षा की तैयारी के लिए आपको पुराने पेपर की मदद लेनी चाहिए। आपको विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों को इकट्ठा करना होगा और उसको रोजाना सॉल्व करना होगा। पुराने पेपर सॉल्व करने से आपको परीक्षा के सही पैटर्न और प्रश्नों के उचित लेवल का अंदाजा हो जाएगा। यह एक बेहतर तरीका है परफेक्ट तैयारी के लिए।
- मॉक टेस्ट दें - कहते हैं जब तक आपको अपनी कमियों का पता नहीं चलता आप पूरे तैयार नहीं हो सकते। इस परीक्षा की तैयारी के लिए भी आपको अपनी क्षमता और योग्यता का आकलन करना जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर आपको अपना टेस्ट देते रहना होगा। इससे आपको अपने स्पीड को सही करने में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- IBPS Clerk 2020: आईबीपीएस 2557 पदों पर फिर दे रहा है पंजीकरण का मौका, दोबारा खुल रहे हैं आवेदन लिंक
इन्हीं कुछ बातों का ध्यान रखकर आप परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। यदि आप उपर्युक्त निर्देशों का पालन करते हैं तो आपको पहले अटेम्प्ट में परीक्षा पास करने से कोई नहीं रोक सकता। आपकी तैयारी में मदद करने के लिए Safalta.com लेकर आया है एक सुनहरा मौका। यहां आपको 45 दिन के ऑनलाइन क्रैश कोर्स में बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ मिलेगा। इस कोर्स से केवल प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी करने पर फीस मात्र 1299 रु. है। तो वहीं प्रीलिम्स व मेन दोनों परीक्षा की तैयारी के लिए दाखिला लेने पर यह कोर्स मात्र 1799 रु. की बेहद कम फीस में उपलब्ध है।
तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/2TfsOqn और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/UpFuK3Vk3oN6fzoG7