फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack NDA/NA-1 2021: अब गणित सेक्शन को बनाएं बेहद आसान, अपनाएं ये 7 टिप्स 

विज्ञापन
गणित
विज्ञापन

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA की परीक्षा के लिए आवेदन दिसंबर महीने से शुरू हो जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा साल में दो बार होती है। यदि आप भी देश के सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। हर बार की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में आवेदन होने वाले हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में तैयारी को लेकर हमेशा एक तनाव का माहौल देखा जाता है।  

NDA की परीक्षा में शामिल होने वाले ज्यादातर छात्रों को गणित सेक्शन में परेशानी होती है। बता दें कि इस परीक्षा को दो चरणों में कराया जाता है। पहले चरण में 300 अंक का सिर्फ गणित का ही पेपर होता है। यही कारण है कि इस सेक्शन को लेकर छात्र ज्यादा चिंतित होते हैं। हम यहां कुछ ऐसे आसान स्टेप बताएंगे जिसको फॉलो करके आप गणित सेक्शन में बहुत अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। साथ ही आपको परीक्षा में रैंक बूस्ट कराने में भी मदद मिलेगी। 

गणित विषय में बेस्ट स्कोर करने के 7 विशेष टिप्स 

1. सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखें 

NDA की परीक्षा देश के टॉप परीक्षाओं में से एक है। इसमें बेस्ट स्कोर करने के लिए आपको सबसे पहले पूरे सिलेबस को अच्छे से समझना होगा। गणित विषय के सिलेबस में आपको कोई कमी नहीं रखनी होगी। क्योंकि इस परीक्षा के पहले पेपर में सिर्फ गणित विषय के ही प्रश्न होते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है पहला पेपर 300 अंक का होता है, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप एग्जाम सिलेबस और पैटर्न को शुरुआत में ही समझ लेंगे तो पूरी तैयारी अच्छे से कर सकेंगे। जानें गणित के सिलेबस: 

गणित 

  • बीजगणित 
  • गणितकलन 
  • त्रिकोणमिति 
  • मैट्रिक्स और निर्धारक 
  • स्टेटिस्टिक्स प्रोबेबिलिटी 
  • डिफ्रेंसियल कैलकुलस  
  • वेक्टर अलजेब्रा  
  • इंटीग्रल कैलकुलस 
  • ज्योमेट्री 2d &3d इत्यादि। 

 

2. स्टडी शेड्यूल बनाएं 

सिलेबस को अच्छे से समझने के बाद आपको एक प्रॉपर स्टडी प्लान बनाना होगा। जिसमें आपको रोजाना क्या पढ़ना है इसकी एक सूची तैयार करनी होगी। जब आप सिलेबस अच्छे से समझेंगे तो आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि आपने कौन से टॉपिक अच्छे पढ़ें हैं और कौन से टॉपिक में आपको ज्यादा मेहनत करनी है। इसके बाद समय का सही आबंटन करके आपको पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। 

3. समय का ध्यान रखें 

जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा में 120 प्रश्न हल करने होते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 2.5 घंटे का समय मिलता है। इसलिए आपको समय का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी एक प्रश्न पर आपको अगर ज्यादा समय लगता है तो उसको छोड़कर आगे बढ़ जाएं। बता दें कि यह दौर स्मार्ट स्टडी का है। आपको गणित जैसे विषय के लिए कम समय में पूरा पेपर हल करने का एक प्लान बनाना होगा।  

4. फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं 

गणित विषय फॉर्मूला बेस्ड होता है। आपको इस विषय में बेस्ट स्कोर करने के लिए कई सारे शॉर्टकट ट्रिक्स सीखने होंगे। ज्यादातर छात्रों के साथ यह समस्या होती है कि उन्हें अंतिम परीक्षा के दौरान फॉर्मूले याद नहीं आते। इस वजह से गलत फॉर्मूलों का इस्तेमाल करके वो गलत जवाब दे देते हैं। यदि आपको फॉर्मूलों को याद रखने में दिक्कत होती है तो जब आप पढ़ाई करें तो फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं। सारे फॉर्मूलों को एक जगह लिखने से आपको प्रैक्टिस में भी मदद मिलेगी। 

5. प्रैक्टिस करें 

गणित जैसे विषय में यदि आपको अच्छा स्कोर करना है तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। यदि प्रैक्टिस के लिए आप पुराने पेपर की मदद लेते हैं तो आपकी तैयारी में चार चांद लग जाएंगे। इसके लिए आपको विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों को इक्कट्ठा करना होगा और उसे नियमतः रोजाना सॉल्व करना होगा। कम से कम दिन के 2-3 घंटे का समय आपको प्रैक्टिस पर देना चाहिए। इससे आप परीक्षा के सही लेवल का अंदाजा लगा लेंगे। साथ ही प्रश्नों के पैटर्न को भी समझ सकेंगे। यह ट्रिक्स आपको हर तरह की प्रतियोगी परीक्षा में काम आएंगे। 

6. बीजगणित पर ज्यादा फोकस करें 

ऊपर अंकित सिलेबस के सभी टॉपिक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है बीजगणित को समझना। आपको इसमें शॉर्टकट ट्रिक्स कम मिलते हैं। इसके फॉर्मूलों को याद रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। लगभग 120 में से 25-35 प्रश्न इससे आते हैं। आपको क्यूब रूट, बेसिक प्रॉपर्टीज, इक्विवालेंस रिलेशन जैसे टॉपिक को अच्छे से तैयार करना चाहिए। 

7. एकाग्रता 

गणित एक ऐसा विषय है जिसमें यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है, "सावधानी हटी दुर्घटना घटी" क्योंकि यदि आप फॉर्मूलों या कैलकुलेशन में एक भी छोटी गलती करते हैं तो आपका उत्तर सही नहीं आएगा। इससे आपका वक़्त काफी बर्बाद होगा। इसलिए जब आप परीक्षा में बैठें तो ध्यान भटकने ना दें। आपको यदि किसी प्रश्न में फॉर्मूले याद नहीं आ रहे हैं तो आप उसको छोड़कर आगे बढ़ जाएं। 

उपर्युक्त 7 बातों को अगर आप ध्यान में रखते हैं तो आप परीक्षा में गलतियां करने से बच जाएंगे। साथ ही आपको NDA की परीक्षा के पहले पेपर में अच्छा स्कोर करने में भी काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा बेहतरीन तैयारी में आपकी मदद करेगा safalta.com। यहां के बेस्ट अनुभवी टीचरों की मदद से आप ऑनलाइन घर बैठे सबसे अच्छी तैयारी कर सकते हैं। safalta.comकी ओर से NDA के लिए ऑफर कोर्स में यदि आप आज ही एडमिशन लेते हैं तो आपको इसके लिए सिर्फ 1,999 रुपए अदा करने होंगे। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/2Td7G47 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें